आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खुलेआम चाकू दिखाकर लोगों को डराता-धमकाता नजर आया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ था। दुकानदारों के मुताबिक, वह आए दिन चाकू लहराकर गाली-गलौज करता और विरोध करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की इस हरकत से व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ था और कई लोग मजबूरी में चुप रहने को मजबूर थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार मामला चर्चा में आया, जिसके बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है।







