टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर चल रही अहम बैठकों के बीच एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने एक बार फिर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों पर दबाव बढ़ा दिया है। सोमवार को गेट से जुड़े मुद्दों के दौरान एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने ग्रेड से संबंधित मांगों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की।

इस बैठक में एनएस ग्रेड के लगभग सभी कमेटी मेंबर मौजूद रहे, वहीं ओल्ड सीरीज (ओएस) के कमेटी मेंबर भी इसमें शामिल हुए। खास बात यह रही कि यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी ग्रेड और उससे जुड़ी मांगें रहीं।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया और आने वाले ग्रेड को लेकर सभी से राय और सुझाव लिए गए। एनएस ग्रेड के कर्मचारी इस मुद्दे पर काफी आक्रामक नजर आए और अपनी लंबित मांगों को लेकर यूनियन पर स्पष्ट दबाव बनाया।

एनएस ग्रेड कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने 50 प्रतिशत एमजीबी लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही फिक्स्ड डीए 5000 रुपये और वीडीए 6 रुपये पर प्वाइंट कम करने का दबाव बनाया गया। वार्षिक इंक्रीमेंट को बेसिक का तीन प्रतिशत करने, सालाना ग्रोथ कम से कम 8 से 10 प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों से स्पष्ट रोडमैप मांगा गया।
https://jamshedpurmirror.com/bus-accident-wreaks-havoc-in-latehar-9-deaths/
इसके अलावा एजुकेशन एलाउंस को प्रति बच्चा न्यूनतम 5000 रुपये करने, रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और ब्लॉक-1, 2 व 3 में लंबे समय से अटके कर्मचारियों को चार साल में मिलने वाली इंक्रीमेंट सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और तय किया गया कि इस मुद्दे पर आगे भी बातचीत जारी रहेगी। अगली बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप-3 पदाधिकारियों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया।
https://www.instagram.com/jamshedpurmirror22/
इस दौरान एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे से मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों ने एनएस ग्रेड की सभी मांगों को मजबूती से यूनियन के टॉप-3 के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।









