मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हमला, परविंदर सिंह बोले— अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई

---Advertisement---

जमशेदपुर: बिष्टूपुर स्थित डबल डाउन के समीप हुई हिंसक घटना को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, चापड़बाजी और अन्य आपराधिक घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।परविंदर सिंह ने कहा कि यदि पुलिस वाहन से किसी व्यक्ति को खींचकर उस पर हमला किए जाने की बातें सही हैं, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, अपराध की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाने और युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए ठोस रणनीति बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल अपराधियों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देना भी समय की आवश्यकता है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आम नागरिकों, महिलाओं, छात्रों और व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment