मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जमशेदपुर बंद पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा— “जनता को बंद नहीं, न्याय और समाधान चाहिए”

---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर बंद को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए बंद के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले तीन दिनों से जिले की आम जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ा है, स्कूल-कॉलेजों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, आवागमन बाधित हुआ है और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे समय में एक और बंद का आह्वान करना जनहित में नहीं माना जा सकता।परविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार प्रशासन की पहल पर सहमति जता चुका है और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर चुका है। वहीं, घटना में घायल एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में आम लोगों को लगातार परेशान करना और बंद के माध्यम से जनजीवन को प्रभावित करना कहीं न कहीं राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दुखद घटना को राजनीति का माध्यम बनाने के पक्ष में नहीं है। न्याय की मांग हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन न्याय के नाम पर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करना, व्यापार और शिक्षा व्यवस्था को बाधित करना तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश उचित नहीं है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।इसके साथ ही उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से अपील की कि वे शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव फैलाने से बचें।अंत में परविंदर सिंह ने कहा कि “पूर्वी सिंहभूम की जनता को बंद नहीं, न्याय चाहिए। जनता को अशांति नहीं, शांति चाहिए। जनता को राजनीति नहीं, बल्कि समाधान चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाज और जिले के हित में सभी पक्षों को संयम और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए, ताकि सामान्य जनजीवन जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment