मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक: जनता से बेहतर व्यवहार, अपराध और अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

---Advertisement---
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक: जनता से बेहतर व्यवहार, अपराध और अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार को पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की उपस्थिति में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया।एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और शालीन व्यवहार किया जाए। शिकायतकर्ताओं के बैठने और पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई की जाए।बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, मादक पदार्थों का कारोबार या अवैध बालू खनन पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही अवैध हथियार, चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने दागी एवं गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों की नियमित थाना हाजिरी सुनिश्चित करने और उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी देने को कहा। वहीं थाना गश्ती, पीसीआर और टैंगो मोबाइल को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों, ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया।स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास छेड़खानी, चेन स्नैचिंग तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया। साथ ही यातायात थाना प्रभारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।बैठक में एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपराध मुक्त और सुरक्षित जमशेदपुर के लक्ष्य को प्राथमिकता देने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment