मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता: डेढ़ साल से फरार दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश में थे शामिल

---Advertisement---
परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता: डेढ़ साल से फरार दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश में थे शामिल

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में बड़ी आपराधिक घटना की साजिश रचने के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीकांत गोप उर्फ बेगी (35) और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप (34) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित काली मंदिर के पास एक निर्माणाधीन प्लॉट में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी की गई, जिसमें पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान राकेश पाल उर्फ सोना भगत के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप के नाम सामने आए थे। दोनों घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 144/2024 के तहत बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 एवं 35 के तहत मामला दर्ज है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। लखीकांत गोप पर वर्ष 2016 में रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, जबकि समीर गोप पर रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।इस कार्रवाई में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संदीप कुमार सिंह तथा आरक्षी संतोष कुमार की टीम शामिल रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment