मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

एलबीएसएम कॉलेज में नामांकन की तैयारियां पूरी, हेल्प डेस्क शुरू; प्रथम व सातवें सेमेस्टर को लेकर प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

---Advertisement---
एलबीएसएम कॉलेज में नामांकन की तैयारियां पूरी, हेल्प डेस्क शुरू; प्रथम व सातवें सेमेस्टर को लेकर प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर। एलबीएसएम कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम सेमेस्टर एवं सातवें सेमेस्टर के नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क भी शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. ए.के. झा ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा जारी नामांकन संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को परीक्षा कार्य के साथ-साथ नामांकन प्रपत्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने तथा हेल्प डेस्क पर छात्रों का सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि APAAR ID, मूल सीएलसी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही आवेदन सत्यापित किए जाएं।प्राचार्य ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के नामांकन के साथ-साथ एनसीसी में नामांकन के लिए भी महाविद्यालय में अलग हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र भर सकेंगे।बैठक के बाद छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान उन्हें सातवें सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्राचार्य ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 35ों पेपर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं, उनके पास स्नातक से एग्जिट करने या सातवें सेमेस्टर में नामांकन लेने का विकल्प है। वहीं, कम से कम 26 पेपर पूर्ण करने वाले विद्यार्थी भी प्रमोटेड छात्र के रूप में सातवें सेमेस्टर में प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें एग्जिट का विकल्प तभी मिलेगा जब वे अपने सभी बैकलॉग पेपर सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे।उन्होंने बताया कि सातवें सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालय सभी आवेदन एकत्रित कर 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय को भेज देगा।इधर, महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां भी जारी हैं। मंगलवार को द्वितीय सेमेस्टर के लगभग 550 विद्यार्थियों की माइनर इंटरनल परीक्षा भी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment