मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

महापौर सुधा गुप्ता ने आवास पर भरा SIR गणना प्रपत्र, नगरवासियों से समय पर फॉर्म भरने की अपील

---Advertisement---
महापौर सुधा गुप्ता ने आवास पर भरा SIR गणना प्रपत्र, नगरवासियों से समय पर फॉर्म भरने की अपील

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को अपने आवास पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सफलतापूर्वक गणना प्रपत्र भरवाया।कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त श्री चंदन कुमार तथा एसआईआर कोषांग के कर्मी भी मौजूद रहे।गणना प्रपत्र भरने के बाद महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं, इसलिए सभी नागरिक समय पर अपना प्रपत्र भरकर उन्हें उपलब्ध कराएं।महापौर ने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है, इसलिए सभी लोगों को जागरूक होकर आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।इस अवसर पर महापौर के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने गणना प्रपत्र भरकर अभियान में सहयोग किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment