मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जे.के.एस. कॉलेज में Homelyo का करियर एवं इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को रोजगार के नए अवसरों की मिली जानकारी

---Advertisement---
जे.के.एस. कॉलेज में Homelyo का करियर एवं इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को रोजगार के नए अवसरों की मिली जानकारी

जमशेदपुर:जे.के.एस. कॉलेज, जमशेदपुर में छात्रों के करियर विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Homelyo कंपनी द्वारा करियर एवं इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जबकि संयोजन डॉ. रूपेश रजक ने किया।कार्यक्रम में Homelyo के संस्थापक आशीष कुमार, सागर कुमार एवं अभिषेक ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, सेवा क्षेत्र और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि Homelyo एक सेवा-आधारित कंपनी है, जो प्रशिक्षित कुक, मेड, अटेंडेंट एवं लेबर जैसी घरेलू और व्यावसायिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को एचआर, फाइनेंस, सेल्स, एग्जीक्यूटिव और मास कम्युनिकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध इंटर्नशिप की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इंटर्नशिप के माध्यम से छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने इंटर्नशिप, चयन प्रक्रिया और करियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका कंपनी के प्रतिनिधियों ने विस्तार से उत्तर दिया।प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच इस प्रकार का समन्वय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार सिन्हा, प्रो. जी. राम, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, प्रो. सपना गुप्ता सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में अवधेश पांडे, शंकर रजक और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment