मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

16 जुलाई की जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

---Advertisement---
16 जुलाई की जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

जमशेदपुर: आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा, अग्निशमन, विद्युत, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।उपायुक्त ने कहा कि रथ यात्रा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, पेयजल, मोबाइल शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। रथ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, कंट्रोल रूम, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और आपातकालीन निकासी योजना को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment