मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम में सिविल डिफेंस एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

---Advertisement---
13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम में सिविल डिफेंस एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में 13 जुलाई को प्रस्तावित सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, जुस्को और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड वार्निंग, अर्ली वार्निंग सिस्टम, ब्लैकआउट, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), शेल्टरिंग, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पॉन्स तथा कैजुअल्टी इवैक्यूएशन जैसी प्रक्रियाओं का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराने की तैयारी की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शत-प्रतिशत पालन करने और समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना, अर्ली वार्निंग सिस्टम और ब्लैकआउट व्यवस्था की जांच करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।प्रशासन ने बताया कि मॉक ड्रिल के आयोजन स्थल और अन्य आवश्यक जानकारी समय पर नागरिकों एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी विभाग इस दौरान अलर्ट मोड में रहेंगे ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment