
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के दिशा-निर्देश पर रविवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर कॉलेज के समीप एक दिवसीय विशेष SIR जन-जागरूकता एवं त्वरित समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पारिवारिक मैपिंग और फॉर्म भरने की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को SIR फॉर्म भरने में सहयोग दिया गया तथा उनकी दस्तावेजी और तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और उनकी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करती रही है। इसी कड़ी में यह शिविर आयोजित कर लोगों को SIR प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य मोहन कर्मकार, वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, केंद्रीय सदस्य काबुल महतो, जिला संगठन सचिव नासिर खान, वरिष्ठ नेता अजय रजक, पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, वरिष्ठ नेता उमानाथ झा एवं सोनारी शाखा समिति अध्यक्ष धनंजय महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा पी.के. राय, विजय महतो, प्रो. चंद्रशेखर महतो, सुनील दास, रोहित लोहरा, पिंटू रजक, अजय पंडित, साकेत झा, कमल सोए, स्वपन राय, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संयोजन युवा नेता अंकित सिंह ने जिला समिति के मार्गदर्शन में किया।






