मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

लगातार तीसरी बार JGL चैंपियन बनी टाइगर नाइट्स, ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ रचा नया इतिहास

---Advertisement---
लगातार तीसरी बार JGL चैंपियन बनी टाइगर नाइट्स, ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ रचा नया इतिहास

जमशेदपुर में खेले गए जमशेदपुर गोल्फ लीग यानी JGL सीज़न-9 का खिताब एक बार फिर टाइगर नाइट्स के नाम रहा। कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने रोमांचक सडन-डेथ प्लेऑफ में ईगल आई को हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।36 होल की समाप्ति के बाद दोनों टीमें 20-20 अंकों की बराबरी पर थीं। इसके बाद तीन होल के प्लेऑफ और फिर सडन-डेथ में मुकाबले का फैसला हुआ। निर्णायक क्षण में हर्ष कुमार पांडे ने शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर टाइगर नाइट्स को यादगार जीत दिलाई।कप्तान रोहित सिंह की अगुवाई में ईगल आई ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल को JGL इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में शामिल कर दिया।चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए गोल्फ कैप्टन डी.बी. सुंदरा रामम, गोल्फ सेक्रेटरी नीरज सिन्हा और सीईओ एलन सिंह के योगदान की खिलाड़ियों ने सराहना की। वहीं टीम ने अपने प्रमुख प्रायोजक ऑडी रांची और अमन पटनायक का भी विशेष आभार व्यक्त किया।एक बार फिर टाइगर नाइट्स ने साबित कर दिया कि JGL में चैंपियंस वही हैं—टाइगर नाइट्स।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment