
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत स्वयं अपनी मौजूदगी में नागरिकों के SIR फॉर्म भरवाए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन पूरा करने के लिए प्रेरित किया।अध्यक्ष नौशीन खान ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे SIR अभियान का लाभ उठाते हुए अपना फॉर्म समय पर भरें, ताकि भविष्य में मतदान से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मी एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और SIR अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।







