मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

SIR-2026: 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

---Advertisement---
SIR-2026: 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

जमशेदपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित दो दिवसीय विशेष सहायता शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मानपीटा, घोड़ाबांधा और बर्मामाइंस के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं को दी जा रही सहायता की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि जिन्होंने अब तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर बीएलओ को जमा नहीं किया है, वे 23 जुलाई तक हर हाल में फॉर्म जमा करें, ताकि डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, बीएलओ, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment