
जमशेदपुर, 20 जुलाई 2026:पूर्वी विधानसभा क्षेत्र संख्या-48 के बूथ संख्या-21 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं भरवाने का कार्य किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) संगीता देवी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के BLA-2 ने सक्रिय सहयोग करते हुए मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की।अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सही ढंग से भरने की जानकारी दी गई तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करने की अपील की गई। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप से दर्ज हो सके।कांग्रेस के BLA-2 ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और समय पर अपने गणना प्रपत्र जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।







