मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

दयानंद पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन प्रतियोगिता को मिली सहमति, प्रधानाचार्या ने भारतीय डाक विभाग की अनूठी पहल की सराहना की

---Advertisement---
दयानंद पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन प्रतियोगिता को मिली सहमति, प्रधानाचार्या ने भारतीय डाक विभाग की अनूठी पहल की सराहना की

जमशेदपुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही विशेष रक्षाबंधन प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को दयानंद पब्लिक स्कूल का दौरा किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना रेहाल से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित करने का विनम्र अनुरोध किया गया।मुलाकात के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती रेहाल ने भारतीय डाक विभाग की उस सराहनीय पहल की प्रशंसा की, जिसके तहत स्पीड पोस्ट के माध्यम से बहनें अपने भाइयों को राखी और शुभकामना संदेश भेज सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक डाक सेवा नहीं, बल्कि रिश्तों की भावनाओं और पारिवारिक जुड़ाव को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि आज के औद्योगिकीकरण और डिजिटल युग में युवा पीढ़ी मोबाइल, कंप्यूटर और ऑनलाइन माध्यमों तक सीमित होती जा रही है। ऐसे समय में भारतीय डाक विभाग का यह अभियान नई पीढ़ी को पत्र लेखन, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। बहनों द्वारा अपने भाइयों को भेजी जाने वाली राखी और पत्रों में जो स्नेह, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव होता है, उसे कोई डिजिटल संदेश प्रतिस्थापित नहीं कर सकता।प्रधानाचार्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं इस पावन अभियान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए भारतीय डाक विभाग को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment