
जमशेदपुर, 20 जुलाई: पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सोमवार को जादूगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित सभी अभिलेखों, रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की और उनके अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रहने से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ती है।उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।ग्रामीण एसपी ने कहा कि आम जनता को त्वरित, निष्पक्ष और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान थाना के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।







