
जमशेदपुर से एक राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष एवं एससी मोर्चा के नेता राजा कालिंदी ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।राजा कालिंदी ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा सुरक्षित बनाया जाए।राजा कालिंदी ने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं और उनके विश्वास व मेहनत की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।







