मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

आजसू छात्र संघ का संगठन विस्तार, सोनू कुमार साव बने जिला अध्यक्ष, राज सिंह को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी जमशेदपुर

---Advertisement---
आजसू छात्र संघ का संगठन विस्तार, सोनू कुमार साव बने जिला अध्यक्ष, राज सिंह को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी जमशेदपुर

जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को आजसू छात्र संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र हितों की लड़ाई को मजबूत करने तथा आगामी युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक दीपक पाण्डेय तथा सम्मानित अतिथि युवा मोर्चा जमशेदपुर प्रभारी मंटू शुक्ला उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर कोल्हान विश्वविद्यालय की छात्र संघ टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही अगस्त में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन में 1000 छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा आजसू छात्र संघ की जिला एवं महानगर कमेटी के गठन पर भी सहमति बनी।प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू छात्र संघ हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। छात्रवृत्ति आंदोलन के माध्यम से संगठन ने हजारों आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लाभ दिलाने का कार्य किया है और आगे भी छात्रों के अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रहेगा।युवा मोर्चा जमशेदपुर प्रभारी मंटू शुक्ला ने कहा कि छात्रों और युवाओं को कोल्हान विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है।प्रदेश संयोजक दीपक पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे झारखंड में आजसू की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा संगठन से जुड़ रहे हैं तथा वे सुदेश महतो के नेतृत्व में राज्य के विकास और छात्र हितों के लिए कार्य करना चाहते हैं।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बबलू महतो एवं वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज सहदेव की अगुवाई में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नई जिला कार्यकारिणीजिला अध्यक्ष: सोनू कुमार सावमहानगर अध्यक्ष: राज सिंहजिला सचिव: पवन कुमारजिला मीडिया प्रभारी: चंदन कुमार पात्रोजिला उपाध्यक्ष: अभिषेक कुमार झानवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साव ने कहा कि यह जिम्मेदारी जिले के प्रत्येक छात्र के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने का अवसर है। उनकी टीम कॉलेजों में शैक्षणिक सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेगी।वहीं महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि महानगर के सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में छात्रों को संगठित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।बैठक में कई नए छात्र-छात्राओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की, जिनका प्रदेश संयोजक दीपक पाण्डेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कोल्हान पूर्व महासचिव प्रदीप राय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।आजसू छात्र संघ ने स्पष्ट किया कि संगठन छात्र हित, शिक्षा में पारदर्शिता और विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment