मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला दहन

---Advertisement---
कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला दहन

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने शुक्रवार को कांग्रेस के कथित दोहरे रवैए और झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय के समीप जुबली पार्क गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकाला और वहां राहुल गांधी का पुतला फूंका।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हैं तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर भाजपा कार्यालयों को निशाना बना रही है।उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल में JPSC, JSSC और JAC जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं, लेकिन कांग्रेस इन मामलों पर पूरी तरह मौन है। उन्होंने वर्ष 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास छात्र आंदोलनों और युवाओं की आवाज को दबाने का रहा है, जिसे देश का युवा आज भी नहीं भूला है।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी उम्मीदों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा सभी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विरोध कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि झारखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की चुप्पी और कथित दोहरे रवैए के खिलाफ भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता मिश्रा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, हलधर नारायण साह, जटाशंकर पांडे, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, मनोज सिंह, अमरजीत सिंह ‘राजा’, राजीव सिंह, कृष्णा शर्मा, संजीत चौरसिया सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment