मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जमशेदपुर बंद पर कांग्रेस का सवाल, “जनता को बंद नहीं, न्याय और समाधान चाहिए”

---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा द्वारा आहूत बंद को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से जिले की आम जनता व्यापार, शिक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार हालात सामान्य करने में जुटा है, ऐसे में बंद का आह्वान समझ से परे है।परविंदर सिंह ने कहा कि जब पीड़ित परिवार प्रशासन की पहल पर सहमति जता चुका है, आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर चुका है और एक घायल व्यक्ति अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है, तब आम नागरिकों को लगातार परेशान करना राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश प्रतीत होती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि किसी भी दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्याय की मांग हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन न्याय के नाम पर जनजीवन बाधित करना, आम लोगों को कठिनाई में डालना और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करना उचित नहीं है।कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।अपने संदेश के अंत में परविंदर सिंह ने कहा, “पूर्वी सिंहभूम की जनता को बंद नहीं, न्याय चाहिए। जनता को अशांति नहीं, शांति चाहिए और जनता को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment