मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

2 अगस्त 2026 को 251 कांवरियों के साथ निकलेगी भव्य निःशुल्क बोल बम सेवा यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए 4 बसों सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था

---Advertisement---
2 अगस्त 2026 को 251 कांवरियों के साथ निकलेगी भव्य निःशुल्क बोल बम सेवा यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए 4 बसों सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था

जमशेदपुर। वार्ड पार्षद प्रियंका सिंह परमार के पति एवं कांवरिया बोल बम सेवा संघ के निवेदक जीतू सिंह परमार के नेतृत्व में 02 अगस्त 2026 (रविवार) को टाटा से 251 कांवरियों का भव्य एवं पूर्णतः निःशुल्क बोल बम सेवा जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद यात्रा बाबा बासुकीनाथ धाम होते हुए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर तक पहुंचेगी।इस सेवा यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पूरी यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी कांवरियों को सुरक्षित रूप से सुल्तानगंज पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान धर्मशाला, भोजन, भजन-कीर्तन, स्वास्थ्य सेवा, रात्रि विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जीतू सिंह परमार ने बताया कि कांवरिया बोल बम सेवा संघ पिछले पांच वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा करता आ रहा है। इस सेवा यात्रा की शुरुआत 51 कांवरियों के साथ हुई थी, जो आज बढ़कर 251 श्रद्धालुओं तक पहुंच गई है। यह यात्रा संगठन की आस्था, सेवा भावना और श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में राजेश कुमार, पप्पू तिवारी, सागर ओझा, रोहित सिंह, रविंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सोनू तिवारी, राजनन्दन, उपेंद्र रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment