मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने बीएलओ को सौंपा भरा हुआ गणना प्रपत्र

---Advertisement---
SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने बीएलओ को सौंपा भरा हुआ गणना प्रपत्र

जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को संबंधित बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों विधायकों ने अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंप दिया। इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी मौजूद रहे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित माध्यमों से जमा करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment