
जमशेदपुर: आगामी रथ यात्रा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से धालभूम अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम धालभूम और पुलिस अधीक्षक (नगर) की संयुक्त अध्यक्षता में रथ यात्रा समितियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न रथ यात्रा समितियों के प्रतिनिधियों ने बिजली, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।एसडीएम एवं सिटी एसपी ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में रथ यात्रा समितियों से प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना देने की अपील की गई, ताकि रथ यात्रा महोत्सव सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।







