मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

स्वतंत्रता सेनानी एन. के. घोष की स्मृति में 8 जुलाई को रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक रक्तदाताओं से शामिल होने की अपील

---Advertisement---
स्वतंत्रता सेनानी एन. के. घोष की स्मृति में 8 जुलाई को रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक रक्तदाताओं से शामिल होने की अपील

जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की श्रृंखला में इस माह 8 जुलाई (बुधवार) को रेड क्रॉस भवन, साकची में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के वाइस पैट्रन डी. के. घोष के पिता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय एन. के. घोष की स्मृति को समर्पित होगा।रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में वे सभी स्वस्थ रक्तदाता भाग ले सकते हैं, जिनके पिछले रक्तदान को 90 दिन पूरे हो चुके हैं, अर्थात जिन्होंने 8 अप्रैल या उससे पहले रक्तदान किया था।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में रक्त एवं ब्लड कंपोनेंट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों की समय पर मदद हो सकेगी। रेड क्रॉस ने शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment