मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

आजादनगर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, छात्रों को बांटी कॉपी-कलम, लोगों को किया जागरूक

---Advertisement---
आजादनगर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, छात्रों को बांटी कॉपी-कलम, लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुलिया, रोड संख्या-19, वार्ड संख्या-28 में रविवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनसहभागिता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना था।कार्यक्रम में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, मो. जफर अंसारी, दीपक कुमार रौशन, महिला पुलिस अवर निरीक्षक कविता सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं वार्ड पार्षद जेबा फरहिन, शांति समिति के सदस्य, समाजसेवी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, महिला प्रतिनिधि एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के अंत में आजादनगर पुलिस की ओर से विद्यार्थियों के बीच कॉपी, पेन एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment