मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

बेलडीह चर्च स्कूल ने रक्षाबंधन प्रतियोगिता पहल का किया स्वागत, प्रधानाचार्या ने कहा— “रक्षाबंधन पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक

---Advertisement---
बेलडीह चर्च स्कूल ने रक्षाबंधन प्रतियोगिता पहल का किया स्वागत, प्रधानाचार्या ने कहा— “रक्षाबंधन पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक

जमशेदपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं डाक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बिष्टुपुर स्थित बेलडीह चर्च स्कूल की आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती एस्थर मोहंती से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान विद्यालय में ‘रक्षाबंधन प्रतियोगिता’ आयोजित करने का विनम्र अनुरोध किया गया।इस अवसर पर श्रीमती एस्थर मोहंती ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र, सच्चे और निस्वार्थ रिश्ते का पर्व है, जिसमें किसी प्रकार का धार्मिक भेदभाव नहीं, बल्कि केवल प्रेम, विश्वास और स्नेह का भाव निहित है।उन्होंने भारतीय डाक विभाग की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में डाक विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाए जाने से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ डाक सेवाओं की उपयोगिता को भी समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वयं अपने हाथों से बनाई गई राखी अपने भाइयों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजेंगे और उसकी रसीद प्राप्त करेंगे, तो यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय होगा तथा उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करेगा।प्रधानाचार्या ने इस दूरदर्शी एवं सांस्कृतिक पहल के लिए भारतीय डाक विभाग की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने भी इस अभियान को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भारतीय परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment