मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

कोल्हान में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू, 1 से 16 अगस्त तक हर बूथ पर विशेष अभियान चलेगा

---Advertisement---
कोल्हान में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू, 1 से 16 अगस्त तक हर बूथ पर विशेष अभियान चलेगा

झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार गुरुवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त संगठनात्मक मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), जनसंपर्क अभियान एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें दोनों जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ बैठक का शुभारंभ किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी बूथों पर प्रवास कर बूथ समितियों की समीक्षा करेंगे, उन्हें सक्रिय बनाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका पुनर्गठन भी करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यशैली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश में नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर जनजागरण करने की अपील की।प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में पात्र मतदाताओं को सहयोग देने और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि बूथ समितियों की नियमित समीक्षा, सतत निरीक्षण और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क ही संगठन की वास्तविक ताकत है।बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, दिनेश कुमार, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, भरत सिंह, रीता मिश्रा, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रिंकू सिंह, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, विजय तिवारी, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, सुबोध झा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment