मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

पोटका में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा का हल्ला बोल, सांसद विद्युत महतो के साथ डीसी को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---
पोटका में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा का हल्ला बोल, सांसद विद्युत महतो के साथ डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया और सेरेब्रल (ब्रेन) मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो समेत पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि पोटका प्रखंड की नारदा, हरिणा, पोड़ा तेंतला, ग्वालकाटा, माटिन, गांगाडीह, हेंसाबिल और टांगराईन पंचायतों सहित कई गांव मलेरिया की चपेट में हैं। भाजपा ने दावा किया कि स्थानीय जानकारी के अनुसार करीब दो हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं तथा अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हेंसाबिल पंचायत के खड़ियासाई गांव में सेरेब्रल मलेरिया से एक मासूम की मौत पर भी चिंता जताई गई।सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल विशेष मेडिकल टीम भेजने, पर्याप्त दवाइयों और जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव और गंभीर मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के इस गंभीर मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक प्रभावित गांव तक पहुंचना चाहिए, ताकि समय पर जांच और इलाज उपलब्ध हो सके। वहीं, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने स्वास्थ्य शिविर, घर-घर जांच, मच्छरदानी वितरण, जनजागरूकता अभियान और पर्याप्त एम्बुलेंस व्यवस्था की मांग की। उन्होंने पोटका के साथ बागबेड़ा क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि मलेरिया और सेरेब्रल मलेरिया का बढ़ता प्रकोप बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा जनहित के इस मुद्दे पर हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।उधर, उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन मलेरिया नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे, जांच और उपचार में जुटी हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मेडिकल टीमों की तैनाती की जाएगी। साथ ही नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग, जनजागरूकता अभियान और पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment