मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उपायुक्त बने मिसाल, खुद भरा SIR प्रपत्र; जिलेवासियों से समय पर सत्यापन की अपील

---Advertisement---

जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं एसआईआर प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर एसआईआर प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारी (BLO) को उपलब्ध कराएं।उपायुक्त ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक सहयोग करें तथा सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment