
जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित उलिडीह थाना परिसर में 27 जून 2026 को स्वाभिमान महिला कल्याण संस्था के सहयोग से पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मियों तथा स्थानीय लोगों सहित 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई।जांच के दौरान लगभग 35 से 40 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। संस्था की ओर से इन सभी मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की जाएगी।शिविर के समापन पर संस्था की ओर से पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं नेत्रालय की टीम को नाश्ता कराकर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव श्रीमती रीता शर्मा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा एवं जनहित के कार्य लगातार करती रहेगी। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।







