मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल को हिल टॉप स्कूल का समर्थन, विशेष बच्चों की राखियां बनेंगी प्रेम और भाईचारे का संदेश

---Advertisement---
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल को हिल टॉप स्कूल का समर्थन, विशेष बच्चों की राखियां बनेंगी प्रेम और भाईचारे का संदेश

जमशेदपुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विशेष रक्षाबंधन प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल की प्राचार्या श्रीमती उमा तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की गई। इस दौरान विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित करने का अनुरोध किया गया, जिसे प्राचार्या ने सहर्ष स्वीकार करते हुए डाक विभाग की इस अनूठी पहल की सराहना की।श्रीमती उमा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यांग (Differently-Abled) बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को भी शामिल किया जा रहा है। इससे बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को अपनी कला के माध्यम से समाज तक पहुँचा सकेंगे।प्राचार्या ने विश्वास जताया कि डाक विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रेम, अपनापन और रक्षाबंधन का संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा, “डाक विभाग का यह प्रयास आज के समाज में आपसी प्रेम, मिठास और जुड़ाव को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली कदम है।”यह पहल रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व को सामाजिक समरसता और समावेशिता के संदेश के साथ व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment