नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय फैशन शो एवं सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई मॉडल्स और Mrs. कैटेगरी की विजेताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आकर्षक रैंप वॉक के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इस समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नीतू श्री पुरी एवं सुधेश सिंह उपस्थित रहे। उनके हाथों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आई मॉडल्स के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ज्योत्सना सरकार ने अपने शानदार रैंप वॉक और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक ही मंच पर दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म, वेब सीरीज और टीवी सीरियल से जुड़े आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए प्रतिभाशाली मॉडल्स का चयन भी किया गया। आयोजकों ने कई प्रतिभागियों की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भविष्य की मनोरंजन परियोजनाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया।दिल्ली में आयोजित यह आयोजन फैशन, प्रतिभा और सम्मान का संगम साबित हुआ, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों को अपनी पहचान बनाने का मंच मिला। इस उपलब्धि के साथ ज्योत्सना सरकार ने न केवल अपने शहर बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया।








