मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

मानसून से पहले अलर्ट मोड में मानगो नगर निगम, बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और 19 संवेदनशील क्षेत्रों में टीम तैनात

---Advertisement---

जमशेदपुर: आगामी मानसून और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मानगो नगर निगम ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार सहित नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक और सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहे।बैठक में स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, गद्दा, तकिया, चादर और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की रणनीति बनाई गई।मानगो नगर निगम ने 19 बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों में सफाई पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक और नगर मिशन प्रबंधकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने तथा राहत शिविरों के लिए निजी एवं सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा बीमार एवं घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने, राहत शिविरों में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, गोताखोरों की व्यवस्था और बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।अपर नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment