मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, बैंक खाता और साइकिल वितरण में तेजी के दिए निर्देश

---Advertisement---
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, बैंक खाता और साइकिल वितरण में तेजी के दिए निर्देश

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की शिक्षा, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान एवं पुनः नामांकन, विद्यालय सत्यापन, U-DISE डाटा अपडेट तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने छात्रवृत्ति की डीबीटी राशि से वंचित विद्यार्थियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि तकनीकी या डाटा संबंधी सभी त्रुटियों को एक सप्ताह के भीतर सुधारकर जिला कल्याण कार्यालय को भेजा जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।समीक्षा में यह भी सामने आया कि जिले में करीब 5,000 विद्यार्थियों के बैंक खाते अब तक नहीं खुले हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित बैंक खाते शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए।उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में योजनाओं से वंचित विद्यार्थियों के मामलों में संबंधित बीडीओ और अंचल अधिकारियों से समन्वय कर जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने को कहा। साथ ही विद्यालयों में चल रहे आधार नामांकन एवं आधार अपडेट शिविरों की नियमित निगरानी कर सभी पात्र विद्यार्थियों का आधार कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।बैठक में साइकिल वितरण योजना की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित प्रस्तावों और आंकड़ों को प्रखंड स्तरीय समिति से अनुमोदित कर शीघ्र जिला कार्यालय भेजने तथा राज्य सरकार से प्राप्त साइकिलों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment