मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

मानगो में स्वच्छता की नई पहल: सहारा सिटी में 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण पर जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंची IEC टीम

---Advertisement---
मानगो में स्वच्छता की नई पहल: सहारा सिटी में 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण पर जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंची IEC टीम

जमशेदपुर, 7 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत मानगो नगर निगम ने अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वार्ड संख्या-02 स्थित सहारा सिटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM Rules, 2026) को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता नियमों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद काशिफ खान, परियोजना प्रबंधक एवं IEC एक्सपर्ट श्रेयांश तथा सफाई पर्यवेक्षक अनिल कुमार यादव मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को 4-स्ट्रीम स्रोत स्तरीय कचरा पृथक्करण—गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक और सैनिटरी अपशिष्ट—के वैज्ञानिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के दायित्वों, नियमों और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के SWM पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समय पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।परियोजना प्रबंधक एवं IEC एक्सपर्ट श्रेयांश ने कहा कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण ही प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर और प्रतिष्ठान में अलग-अलग श्रेणियों में कचरा एकत्र करेगा, तो शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के बाद IEC टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता पंपलेट वितरित किए और लोगों से स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।मानगो नगर निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे SWM Rules, 2026 के तहत 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को अपनी दैनिक आदत बनाएं और स्वच्छ एवं सतत शहर के निर्माण में सहयोग दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment