मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

एनआईटी जमशेदपुर के शोधार्थी नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर में तीन प्रतिष्ठित NPTEL स्टार पुरस्कार

---Advertisement---
एनआईटी जमशेदपुर के शोधार्थी नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर में तीन प्रतिष्ठित NPTEL स्टार पुरस्कार

जमशेदपुर से एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है। एनआईटी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर में आयोजित एनपीटीईएल सम्मान समारोह में तीन प्रतिष्ठित NPTEL स्टार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।नितीश को NPTEL Discipline Star, Believer Star और Enthusiast Star पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किए गए। खास बात यह है कि वे लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले एनआईटी जमशेदपुर के पहले शोधार्थी बन गए हैं।नितीश वर्तमान में एनआईटी जमशेदपुर और सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के संयुक्त निर्देशन में पीएचडी शोध कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन Galvanex-2026 में बेस्ट पेपर अवॉर्ड और सीएसआईआर-एनएमएल की IoT एवं AI आधारित पिच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।अपनी सफलता का श्रेय नितीश ने अपने शोध-निर्देशकों डॉ. जयेंद्र कुमार और डॉ. तरुण कुमार दास को दिया। उनकी इस उपलब्धि से एनआईटी जमशेदपुर, सीएसआईआर-एनएमएल और पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment