मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

GST के 9 वर्ष पूरे होने पर जमशेदपुर में ‘जीएसटी पखवाड़ा-2026’ की धूम, जागरूकता से राष्ट्र निर्माण तक होंगे विविध कार्यक्रम

जीएसटी पखवाड़ा 2026
---Advertisement---

जमशेदपुर: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, जमशेदपुर द्वारा जीएसटी दिवस 2026 तथा जीएसटी के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 जून से 01 जुलाई 2026 तक “जीएसटी पखवाड़ा-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पखवाड़े के दौरान जन-जागरूकता, करदाता सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, नुक्कड़ नाटक, व्यापार एवं हितधारक संगोष्ठी, साइक्लोथॉन, वॉकाथॉन तथा जीएसटी के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों और व्यापारिक समुदाय को जीएसटी के महत्व, पारदर्शी कर प्रणाली और स्वैच्छिक अनुपालन के प्रति जागरूक किया जाएगा।


विभाग का उद्देश्य करदाताओं और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, कर अनुपालन को बढ़ावा देना तथा राष्ट्र निर्माण में जीएसटी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है।


“जीएसटी पखवाड़ा-2026” का समापन 01 जुलाई 2026 को जीएसटी भवन, जमशेदपुर में आयोजित जीएसटी दिवस समारोह के साथ होगा। सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, जमशेदपुर ने कहा है कि वह करदाताओं को सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने, कर प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा देश की आर्थिक प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment