मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

झामुमो के आग्रह पर गोलमुरी-जुगसलाई प्रखंड भी बना ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हिस्सा

---Advertisement---

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश तथा राज्य परिवहन विभाग के अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे झारखंड के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस (चालक अनुज्ञप्ति) शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में भी प्रखंडवार शिविरों की अधिसूचना जारी की गई थी।हालांकि, जारी सूची में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड का नाम शामिल नहीं होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस जनहित अभियान की सराहना करते हुए गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड को भी शिविर में शामिल करने की मांग रखी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड को भी शिविर कार्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया।प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के वरीय नेता आदित्य प्रधान, खुद्दू उरांव, अभय पांडेय, उमेश गिरी, कृपाल सिंह, चंदन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment