मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और SIR अभियान पर रहा विशेष फोकस

---Advertisement---
भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और SIR अभियान पर रहा विशेष फोकस

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सभी बूथों पर सफल आयोजन सुनिश्चित करने वाले पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं से SIR अभियान को सफल बनाने, पात्र मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों को मजबूत कर संगठन और जनहित के कार्यों को नई गति दी जाएगी।बैठक को पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी और चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment