मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

कम वर्षा से निपटने की तैयारी: उपायुक्त ने डिजिटल कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, किसानों तक पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

---Advertisement---
कम वर्षा से निपटने की तैयारी: उपायुक्त ने डिजिटल कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, किसानों तक पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से दो डिजिटल कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य किसानों को कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलों, जल एवं सिंचाई प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।ये दोनों डिजिटल कृषि रथ जिले के सभी 11 प्रखंडों का भ्रमण करेंगे और किसानों को राज्य सरकार के कंटीजेंसी प्लान के साथ-साथ उन्नत बीज, कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में जागरूक करेंगे।उपायुक्त ने कहा कि संभावित कम वर्षा को देखते हुए किसानों को समय रहते सही तकनीकी सलाह और वैकल्पिक खेती की जानकारी देना जरूरी है, ताकि उनकी खेती सुरक्षित और लाभकारी बन सके। वहीं आत्मा की उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी ने बताया कि एल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment