मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

सैल्यूट तिरंगा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने रवि शंकर तिवारी, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

---Advertisement---
सैल्यूट तिरंगा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने रवि शंकर तिवारी, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

नई दिल्ली/रांची। राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा झारखंड में और अधिक मजबूत होगा तथा जनकल्याण से जुड़े अभियानों को गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रहेगा।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा, राष्ट्रीय संरक्षक एवं दिल्ली सांसद मनोज तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा संगठन देशभर में सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रसेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment