मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

रक्षाबंधन प्रतियोगिता को श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल का समर्थन, प्रिंसिपल बोलीं— ‘फ्रेंडशिप डे से बढ़कर है रक्षाबंधन का पवित्र बंधन

---Advertisement---
रक्षाबंधन प्रतियोगिता को श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल का समर्थन, प्रिंसिपल बोलीं— ‘फ्रेंडशिप डे से बढ़कर है रक्षाबंधन का पवित्र बंधन

जमशेदपुर, बिष्टुपुर।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही राखी मेकिंग प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर का दौरा किया गया। इस दौरान विद्यालय की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया।प्रिंसिपल श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में डांस, कविता, वाद-विवाद जैसी अनेक प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन यह प्रतियोगिता बच्चों को उनके मूल रिश्तों, संस्कारों और भावनाओं से जोड़ने का अनूठा माध्यम है। उन्होंने कहा कि अपने हाथों से राखी बनाकर भाई अथवा देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को भेजना बच्चों के मन में प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करता है।उन्होंने नई पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि आज फ्रेंडशिप डे का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व का महत्व कहीं अधिक है। रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि स्वस्थ, मजबूत और आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “बंधन तो हर जगह अच्छा है, रिश्तों में प्यार और मिठास होनी चाहिए, लेकिन वह बंधन एक स्वस्थ और मजबूत रिश्ते की नींव पर आधारित होना चाहिए।”श्रीमती त्रिपाठी ने भारतीय डाक विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी विभाग ने ऐसे मूलभूत सामाजिक और सांस्कृतिक विषय को लेकर सार्थक पहल की है, जो बच्चों को भारतीय परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment