मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

SIR-2026: डीसी राजीव रंजन ने मानगो के बूथों का किया निरीक्षण, समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील

---Advertisement---
SIR-2026: डीसी राजीव रंजन ने मानगो के बूथों का किया निरीक्षण, समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील

जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को मानगो क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आजाद नगर स्थित मदरसा दारुल इस्लाम और जाकिर नगर स्थित कबीरिया उर्दू मध्य विद्यालय के बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत प्रपत्र समय पर जमा कर डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपने बीएलओ के पास जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment