मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

SIR-2026 में पूर्वी सिंहभूम का बड़ा रिकॉर्ड: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर 100% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

---Advertisement---
SIR-2026 में पूर्वी सिंहभूम का बड़ा रिकॉर्ड: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर 100% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

जमशेदपुर, 15 जुलाई: पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। 254-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दूधकुंडी मतदान केंद्र पर सभी 544 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया गया। साथ ही सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित बीएलओ बसंती मांडी को बधाई देते हुए उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ की सक्रिय भूमिका और जनसहभागिता से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नई गति मिल रही है तथा अन्य बीएलओ भी इससे प्रेरणा लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करें।उपायुक्त ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया कि शेष गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन भी शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और समयबद्ध तरीके से सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment