मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

SIR अभियान में तेजी: अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आकिब जावेद ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

---Advertisement---
SIR अभियान में तेजी: अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आकिब जावेद ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित बीएलओ (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान श्री जावेद ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार निर्धारित शेड्यूल के तहत सभी कार्य समय पर एवं पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन, गणना प्रपत्र भरने सहित अन्य निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment