मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

बागबेड़ा थाना पहुंचे SSP, देर रात औचक निरीक्षण; अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और सघन गश्ती के दिए निर्देश

---Advertisement---
बागबेड़ा थाना पहुंचे SSP, देर रात औचक निरीक्षण; अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और सघन गश्ती के दिए निर्देश

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने 10 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य सड़कों के साथ-साथ अंदरूनी गलियों में भी नियमित और सघन गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने को कहा, जहां असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी की शिकायतें मिलती हैं।SSP ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क और सक्रिय रहने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment