मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

हक और न्याय तक जारी रहेगा संघर्ष’—जमशेदपुर में हरिनाथ साहू का बड़ा ऐलान, विस्थापितों के लिए आंदोलन होगा तेज

---Advertisement---
हक और न्याय तक जारी रहेगा संघर्ष’—जमशेदपुर में हरिनाथ साहू का बड़ा ऐलान, विस्थापितों के लिए आंदोलन होगा तेज

जमशेदपुर: शहर के भूंईंयाडीह पार्क में विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय को लेकर विस्थापन संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे हरिनाथ साहू ने विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की।बैठक को संबोधित करते हुए हरिनाथ साहू ने कहा कि विस्थापितों को उनका वाजिब हक और न्याय दिलाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब तक विस्थापितों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पूरे जमशेदपुर जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर आम लोगों को आंदोलन से जोड़ने पर भी जोर दिया।बैठक में जमशेदपुर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईंदू भूषण यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, पिंकी कुमारी, श्वेता कुमारी, महानगर अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद गुप्ता, झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के संयोजक उदय कुमार सारंगी, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता हरिहर प्रसाद सहित विनय कुमार गुप्ता, सत्येंद्र साहू, संजय साहू, दीपक कुमार, चंडी चरण यादव, प्यारेलाल साहू, अमित कुमार और आर्यन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment