मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान: ‘समाज के नगीने’ समारोह में मेधावी छात्र और युवा प्रोफेशनल हुए सम्मानित

---Advertisement---

जमशेदपुर, 14 जुलाई: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से साकची स्थित अग्रसेन भवन में मंगलवार को ‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में CBSE एवं ICSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्ष 2026 में CA, डॉक्टर, इंजीनियर, CS, CMA एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक डिग्रियाँ प्राप्त करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान: ‘समाज के नगीने’ समारोह में मेधावी छात्र और युवा प्रोफेशनल हुए सम्मानित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नंदिनी शुक्ला और रजनी शेखर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह का संचालन कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, अंजू चेतानी, अंकिता लोधा और नेहा चौधरी ने किया।

सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और समाज में शिक्षा एवं उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित प्रतिभाओं, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment